Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में रात को आए तूफान ने मचाई तबाही, 2 की मौत और 23 लोग घायल
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात अचानक आई तेज आंधी-तूफान से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते दिल्ली में दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए।
![]() |
वहीं दिल्ली और नोएडा में दर्जनों लोग अलग-अलग हादसों में घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 150 से ज्यादा जगहों पर पेड़ उखड़ गए और 55 से ज्यादा इमारत क्षतिग्रस्त हुई हैं। तेज आंधी के चलते शुक्रवार देर रात कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप रही।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। तेज हवाएं चलने के कारण दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। पेड़ को रास्ते से हटाने का काम किया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2024
(वीडियो सरदार पटेल मार्ग और 11 मूर्ति रोड से है।) pic.twitter.com/p6jKlqkUts
अधिकारियों के अनुसार उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों और ‘होर्डिंग’ उखड़ने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन आए, जिनमें से 130 फोन दिल्ली दमकल सेवा को किए गए। उन्होंने बताया कि शहर में इमारतों और भवनों के कुछ हिस्सों के ढहने के बारे में भी 55 फोन आए।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में 202 सूचनाएं मिली।
एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर शाम दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।
मौसम में आए अचानक इस बदलाव से दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज़ हवाओं के कारण नोएडा सेक्टर 58 के एक इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग उड़ गई, जिससे कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। (10.05) pic.twitter.com/asaJ0M9Uae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2024
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। पेड़ को रास्ते से हटाने का काम किया जा रहा है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। पेड़ को रास्ते से हटाने का काम किया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2024
(वीडियो सरदार पटेल मार्ग और 11 मूर्ति रोड से है।) pic.twitter.com/p6jKlqkUts
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी व तूफान के साथ बारिश हो सकती है। यहां 50 से 70 किमीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। इंदिरापुरम, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा, लोनी, छपरौला, ग्रेटर नोएडा, दादरी आदि में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है।
वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान देश के अन्य राज्यों में उत्तराखंड, तमिलनाडु और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है:
| Tweet![]() |