Bharat Ratna Award : BJP के दिग्गज वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी को आज किया जाएगा भारत रत्न से सम्मानित

Last Updated 31 Mar 2024 06:50:06 AM IST

Bharat Ratna Award : देश की चार महान हस्तियों - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न को सम्मानित करने के बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna Award) से सम्मानित करेंगी।


भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया।

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना है, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment