India Maldives Tension: मालदीव के एक मंत्री और अन्य नेताओं के गलत कारण ही भारत में चर्चा : मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री
मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने शनिवार को यहां कहा कि भारत में मालदीव खासकर सोशल मीडिया पर गलत कारणों से चर्चा में आ गया।
![]() मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के कुछ दिन बाद मालदीव के एक मंत्री और अन्य नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से उत्पन्न विवाद के संदर्भ में यह टिप्पणी आई।
दीदी ने फर्स्टपोस्ट रक्षा शिखर सम्मेलन में कहा, ''मालदीव, भारत में गलत कारणों से चर्चित हो रहा है और मैं कहूंगी कि विशेष रूप से सोशल मीडिया पर। हम ऐसे लोग नहीं हैं। हमें, विदेशियों का हमारे देश में आना पसंद है।''
लक्षद्वीप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का 'एक्स' पर किया गया पोस्ट वायरल होने के बाद मालदीव के नेताओं ने भारत पर द्वीपराष्ट्र को निशाना बनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में विशाल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
| Tweet![]() |