बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को टिकट मिला है।
दोनों नेता अगर चुनाव जीत जाते हैं तो राज्यसभा में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
रेल मंत्री वैष्णव के राज्य के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के समर्थन से चुने जाने की संभावना है, जैसा कि 2019 में पहले कार्यकाल के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी के चुनाव के दौरान हुआ था।
मध्य प्रदेश से भाजपा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा राज्य से पांच रिक्त पदों के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
पार्टी ने उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश में संख्या बल के लिहाज से भाजपा चार सीट जबकि कांग्रेस एक सीट जीत सकती है।