आज के ही दिन अयोध्या में भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद

Last Updated 06 Dec 2023 11:20:26 AM IST

अयोध्या (Ayodhya) में रामजन्मभूमि (Ramjanambhumi) पर भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य जोरों पर रहने के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद (Babari Mosque) को छह दिसंबर के दिन गिराया गया था।


अयोध्या में भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद

छह दिसंबर 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी।

इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई।

इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ। वैसे तो छह दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment