Maratha Reservation : शाह, नड्डा, राजनाथ, शिंदे और फडणवीस ने मराठा आरक्षण को लेकर की अहम बैठक
Maratha Reservation : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
![]() शाह, नड्डा और राजनाथ ने शिंदे और फडणवीस के साथ की बैठक |
बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा के आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में मराठा आरक्षण को लेकर चर्चा की गई है।
बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का सामना कर रही एकनाथ शिंदे सरकार की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ गई है। मराठा आरक्षण की मांग करने वाले मनोज जारांगे पाटिल ने एक बार फिर से शिंदे सरकार के खिलाफ अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। राजनीतिक रूप से भी महाराष्ट्र में यह मुद्दा काफी गरमाता जा रहा है।
भाजपा और एकनाथ शिंदे, दोनों को इस बात का बखूबी अहसास है कि मराठा आरक्षण के इस मुद्दे के साथ अगर ढंग से डील नहीं किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भाजपा और एकनाथ शिंदे, दोनों इस मसले पर फूंक-फूंक कर ही कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं।
| Tweet![]() |