गगनयान मिशन का टेस्ट फ्लाइट नहीं हुआ लांच, फिर होगा रिशेड्यूल

Last Updated 21 Oct 2023 09:15:21 AM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग शनिवार को नहीं होगी।


gaganyan

इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि खराब मौसम की वजह से आज लॉन्च होने वाले मिशन को होल्ड किया गया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि प्रक्षेपण को जल्द ही रिशेड्यूल किया जाएगा। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) कहा जा रहा है। साथ ही इसे टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है। अब जब भी इसकी लॉन्चिंग होगी तो टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट के लिए बनाए गए क्रू मॉड्यूल को अपने साथ ऊपर जाएगा।

रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर साढ़े सोलह किलोमीटर ऊपर जाएगा और फिर बंगाल की खाड़ी में लैंड करेगा। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट आज नहीं हो पाई है। पहले लॉन्चिंग सुबह 8 बजे होनी थी, मगर बिगड़े मौसम की वजह से लॉन्चिंग का टाइम 8.45 पर किया गया था। उन्होंने बताया कि इंजन सही तरीके से प्रजल्वित नहीं हो पाया। इसरो द्वारा पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसके साथ क्या गड़बड़ हुई है। रॉकेट के साथ लगाया गया व्हीकल सुरक्षित है। इसरो चीफ का कहना है कि हम लॉन्चिंग साइट पर जा रहे हैं, ताकि देखा जा सके कि क्या गड़बड़ हुई है। हम विश्लेषण करने के बाद जल्द ही लौटेंगे।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment