अब चंदा मामा दूर के नहीं, अब एक टूर के-मोदी

Last Updated 23 Aug 2023 06:20:15 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी।


PM-Modi, Chandrayan-3

उन्होंने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वो आज देश से बाहर साउथ अफ्रीका में हैं लेकिन उनका मन इंडिया के इसरो सेंटर में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग जितनी बेसब्री से चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे उतनी बेसब्री उन्हें भी थी।

उन्होंने कहा कि अब चांद को लेकर कहावतें बदल जायेंगीं। पहले कहा करते थे कि चंदा मामा दूर के, लेकिन आने वाले समय में लोग कहेंगे चंदा मामा एक टूर के। यानी सब कुछ सही रहा तो एक दिन उस चांद की धरती पर भी होंगे। उन्होंने कहा कि पॉजीटिव लोगों के लिए एक लाइन है "स्काई इज लिमिट"।

आज हमारे देश के वैज्ञानिकों ने इसे साबित कर दिया।

 

शंकर जी विश्वकर्मा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment