राहुल गांधी ने संसद में दिया Flying Kiss?, BJP महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत
लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाषण दिया। लेकिन उनके भाषण के बाद एक विवाद पैदा हो गया।
![]() |
लोकसभा के अंदर राहुल गांधी द्वारा किए गए 'फ्लाइंग किस' के मामले में सीसीटीवी फुटेज देखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि राहुल गांधी ने सदन के अंदर स्मृति ईरानी और अन्य महिला सांसदों की तरफ 'फ्लाइंग किस' दिया है जो कि पूरी तरह से मिस-बिहेवियर है।
करंदलाजे ने राहुल गांधी के व्यवहार को इनएप्रोप्रियेट और इनडिसेंट बिहेवियर बताते हुए कहा कि भारत के संसदीय इतिहास में यह कभी नहीं हुआ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहली बार सदन के अंदर हो रहा है कि एक सदस्य किसी महिला के सामने 'फ्लाइंग किस' दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस व्यवहार को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की है और स्पीकर से सीसीटीवी फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश सहित भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी के खिलाफ यह कहते हुए कार्रवाई करने की मांग की है कि स्मृति ईरानी के भाषण के दौरान राहुल गांधी ने उनकी तरफ इनडिसेंट मैनर और इनएप्रोप्रियेट जेस्चर का व्यवहार किया।
भाजपा महिला सांसदों ने इसे महिला सांसद और लोकसभा का अपमान बताते हुए अपने शिकायती पत्र में राहुल गांधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांधी खानदान के संस्कार में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार: स्मृति ईरानी
सदन के अंदर राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस करने की तीखी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गांधी खानदान के संस्कार में है।
संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन के अंदर राहुल गांधी ने जो व्यवहार किया, वह इससे पहले सदन में कभी नहीं देखा गया।
उन्होंने कहा कि लोगों के सदन में जहां महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं, वहां महिलाओं के प्रति द्वेष की उनकी यह भावना सामने आ गई।
स्मृति ईरानी ने गांधी खानदान के संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुना था कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोग राह चलते औरतों को इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, यह नहीं पता था कि गांधी खानदान के संस्कार में एक संस्कार महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी है।
| Tweet![]() |