BJP सांसदों ने संसद भवन परिसर में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण क्विट इंडिया के लगाए नारे

Last Updated 09 Aug 2023 11:08:20 AM IST

बुधवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा सांसदों ने भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया अभियान के तहत संसद भवन परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।


भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण क्विट इंडिया के लगाए नारे

भाजपा के दोनों सदनों -- लोक सभा और राज्य सभा के सांसदों ने महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त, 1942 को शुरू किए गए क्विट इंडिया आंदोलन ( भारत छोड़ो आंदोलन ) की तर्ज पर एकत्र होकर भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, परिवारवाद भारत छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो और वोट बैंक पॉलिटिक्स भारत छोड़ो के नारे लगाए।

अपने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक पॉलिटिक्स को लेकर कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाए।

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए 9 अगस्त से शुरू होने वाले भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया था।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment