राष्ट्रपति मुर्मू से विपक्षी दलों के मुलाकात पर प्रल्हाद जोशी बोले- सदन में चर्चा तो करें

Last Updated 02 Aug 2023 11:21:11 AM IST

विपक्षी दलों द्वारा बुधवार को मणिपुर मसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की खबर पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रतिक्रिया दी है।


केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी (फाइल फोटो)

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उन्हें मिलने दीजिए, हमको (सरकार ) कोई आपत्ति नहीं है लेकिन सदन चल रहा है, राज्य सभा की तो लिस्ट में भी मणिपुर पर चर्चा को डाला था। गृह मंत्री विस्तार से चर्चा करने और जवाब देने को तैयार हैं लेकिन इनका ( विपक्षी दलों ) प्रॉब्लम क्या है, यह हम समझ नहीं पा रहे हैं, लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े विधेयक पर होने वाली चर्चा में विपक्षी दलों के शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है और भगवान ने उनको सदबुद्धि दी है, उन्हें इस बात का संतोष है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी सही वजह से इस बिल का समर्थन कर रहे हैं और इसलिए पी. चिदंबरम साहब को इस पर ऐतराज है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment