बारिश से तबाही, जानमाल की भारी क्षति, उत्तर भारत में गई 19 लोगों की जान, नदियां उफान पर, मकान ढहे, हाईवे को पहुंचा नुकसान
उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई और भूस्खलन एवं वष्रा जनित विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना सहित देश के उत्तरी क्षेत्र में कई नदियां उफान पर हैं।
![]() बारिश से तबाही, जानमाल की भारी क्षति |
कई शहरों और कस्बों में सड़कें तथा आवासीय क्षेत्र घुटनों तक पानी में डूब गए और रिकॉर्ड बारिश के चलते निकाय व्यवस्था पंगु नजर आई। अचानक आई बाढ़ से पर्वतीय इलाकों में सड़कें बह गईं। इस बीच, अधिकारियों ने पर्यटकों से मौसम में सुधार के बाद यात्रा की योजना बनाने को कहा।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली तथा अन्य स्थानों के लोगों द्वारा जलमग्न सड़कों पर कागज की नावों की तरह तैरते वाहन, आवासीय क्षेत्रों में गंदा पानी घुसने, उफनती नदियों और भूमि के धंसने के कारण तटों पर डूबे हुए मंदिर और अन्य संरचनाओं की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गईं।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के बढते जल स्तर को लेकर चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
5 की जान हिमाचल में गई
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। प्रशासन ने दो दिनों के लिए कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। सभी प्रमुख नदियां उफान पर है। मौसम विभाग कार्यालय ने नौ जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में बीते 36 घंटों में भूस्खलन की 14 बड़ी घटनाएं हुईं। इस दौरान 700 से अधिक सड़कें बंद कर दी गईं।
8 लोगों की उत्तराखंड हुई मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान रविवार को भूस्खलन के कारण वाहन दुर्घटना और मकान गिरने की घटनाओं में आठ लोगों की मौम हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। उत्तराखंड के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को राज्य के तीन जिलों और 11 व 12 जुलाई दो दिनों के लिए कुल आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।
9 की हुई जम्मू-कश्मीर उत्तर प्रदेश में मौत
जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बारिश के कारण घर के टिन शेड पर पेड़ की शाखा गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। वहीं, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से एक महिला और उसकी छह साल की बेटी की मौत हो गई।
►10 जुलाई को दिल्ली, नोएडा गुरुग्राम में स्कूल रहेंगे बंद
►17 जुलाई तक गाजियाबाद में स्कूल बंद रखने का निर्देश
| Tweet![]() |