राष्ट्रपति मुर्मू आज से तीन राज्यों के दौरे पर, दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
Last Updated 03 Jul 2023 07:16:53 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) तीन से सात जुलाई के बीच कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी।
![]() राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू |
इस दौरान वह दो दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी तथा कमजोर आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगी।
राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। चार जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद में आयोजित अल्लुरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में हिस्सा लेंगी।
| Tweet![]() |