Rahul Gandhi ने क्यों कहा कि बिहार कांग्रेस का DNA है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो चुकी है।
![]() Rahul Gandhi |
बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे ,वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने बहुत सी बातें कहीं, लेकिन उन्होंने सबसे बड़ी बात बिहार को लेकर कही। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस का डीएनए है। राहुल गांधी की इस बात को बिहारवासी शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। संभवतः डीएनए वाले ब्यान पर बहुत दिनों तक चर्चा भी होती रहेगी।
डीएनए को लेकर हमारे पाठक अच्छी तरह से जानते होंगे फिर भी यहां बताना जरुरी है कि आखिर डीएनए क्या होता है? दरअसल डीएनए माता- पिता के गुणों को अपनी संतान में लेकर जाता है। यानी मानव शरीर में पाया जाने वाला यह तत्व यह तय करता है कि एक मनुष्य में जो गुण गए हैं वो माता- पिता से ही आये हैं। अब डीएनए का जिक्र राहुल गांधी ने किया है तो इससे साफ़ जाहिर है कि कांग्रेस को जो भी गुण मिले हैं वो सब बिहार की धरती से मिले हैं।
वैसे आमतौर पर इस बात बहुत लोग हल्के में लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह बात बिलकुल भी हल्की नहीं है। राहुल गांधी ने सीधे-सीधे यह कहने की कोशिश की है कि बिहार की धरती से जो बात आज निकलेगी वो पूरे देश में फैलेगी। यानी आज बिहार तय करेगा कि 2024 में देश का भविष्य क्या होने वाला है। राहुल के इस ब्यान के बाद निश्चित तौर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा होगा। खास करके बिहार कंग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक नया मंत्र जरूर मिल गया होगा।
| Tweet![]() |