दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां मौजूद
Last Updated 21 Jun 2023 10:12:12 AM IST
दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को सर्जिकल उपकरण के एक कारखाने में आग लग गई। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
![]() |
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने की सूचना सुबह 6.32 बजे मिली।
अधिकारी ने कहा, कुल 13 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग तीन मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सर्जिकल उपकरण और सामानों के स्टोर में लगी है।
#WATCH दिल्ली: मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
(वीडियो सोर्स: दिल्ली फायर सर्विस) pic.twitter.com/Yutk6AVH6n
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
| Tweet![]() |