अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में विनाशकारी तूफान से कई लोगों की मौत
अलग- अलग जगहों पर बवंडर का अलर्ट जारी किया
![]() विनाशकारी तूफान और बवंडर ने तबाही मचाई |
अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में विनाशकारी तूफान से कई लोगों की मौत
संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण और मध्यपश्चिम भागों में विनाशकारी तूफान ने तबाही मचाई | इलिनोइस में मौसम के प्रकोप के दौरान कई और लोगों की मौत भी हुई है | एक बार फिर से तूफान ने कई इलाकों में तबाही का मंजर ला दिया | तूफान के कारण कई लोग बेघर हो गए तो कई लोगों ने अपनी जान को गवां दिया | देश के अलग-अलग इलाकों में आए भयंकर तूफान और बवंडर के चलते मौत के आंकाड़ों में बढ़ोत्तरी होती हुई नजर आ रही है | बता दें कि अलग- अलग जगहों पर बवंडर का अलर्ट जारी किया गया है |
कुछ दिन पहले मिसिसिपी में कई लोगों की हुई थी मौत
आपकों बता दें कि कुछ ही दिनों पहले अमेरिका के साउथ-पूर्वी राज्य मिसिसिपी शहर में ही विनाशकारी तूफान और बवंडर ने तेजी के साथ तबाही मचाई थी | इस विनाशकारी तूफान में कई मकान गिर गए थे और इसके चलते कई लोगों की मौत भी हुई थी| इस तूफान में दर्जनों लोग घायल हुए थे. बता दें कि तूफान की रफ्तार 160 कि.मी प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही थी | जिसमें बताया गया था कि कई लोग लापता भी हुए थे |
Tweet![]() |