MP: मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत
भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान (एक सुखोई और एक मिराज-2000) शनिवार को एक नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई।
![]() |
भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान (एक सुखोई और एक मिराज-2000) शनिवार को एक नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई।
भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे। इसमें शामिल तीन पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं: भारतीय वायु सेना pic.twitter.com/VzXHx3GIeY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
अधिकारियों ने बताया कि सुखोई-30 एमकेआई विमान के दो पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई।
#WATCH आज सुबह 2 विमान मिराज और सुखोई ग्वालियर से उड़े थे..एक विमान में 2 पायलट और दूसरे में 1 पायलट था। 2 पायलट को रेस्क्यू किया गया। एक पायलट के कुछ अवशेष मिले हैं..विमान के कुछ हिस्से भरतपुर में भी मिले हैं जिसके बारे में पता किया जा रहा है: आशुतोष बागरी, SP,मुरैना,मध्य प्रदेश pic.twitter.com/MiZMt6DfSp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए।’’
बयान में कहा गया है कि दोनों विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण अभियान पर थे।
वायुसेना ने कहा, ‘‘इन विमानों के तीन पायलट में से एक पायलट को घातक चोटें आईं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है।’’
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायुसेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी।
सूत्रों ने कहा कि राजनाथ घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं।
वहीं राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद प्रशासन के अधिकारी और पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई।
राजस्थान: भरतपुर में जेट का मलबा देखा गया।अधिकारी,स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
भरतपुर जिलाधिकारी ने पहले की रिपोर्ट में चार्टर जेट की पुष्टि की थी।रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/qykqNkVgwC
भरतपुर जिला प्रशासन ने कहा कि यह एक चार्टर्ड विमान था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
| Tweet![]() |