Himachal Foundation Day: राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी और अमित शाह सहित इन नेताओं ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई

Last Updated 25 Jan 2023 10:18:39 AM IST

हिमाचल प्रदेश आज अपना 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।


बता दें कि 25 जनवरी 1971 को रिज मैदान शिमला में बर्फ के गिरते फाहों के बीच हिमाचल के पूर्ण राज्य बनने की घोषणा हुई थी।

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्णिम जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति के वरदान से समृद्ध यह वीरभूमि अध्यात्म, संस्कृति और पर्यटन का केंद्र है। साथ ही अनेक मानव विकास सूचकांकों पर भी आगे है। मेरी कामना हे कि यह राज्य अपनी भौगोलिक ऊंचाई के अनुरूप ही विकास के शिखर पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।

अमित शाह ने इस खास मौके पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की हिमाचल वासियों को शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर वाली देवभूमि की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा प्रकृति की सुरम्य वादियों से सुसज्जित देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्योत्सव पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी संस्कृति और धरोहर को संजोते हुए हम सदैव प्रदेश के प्रगति व समृद्धि के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने सभी के सुख-सौभाग्य के लिए कामना की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment