पीएम मोदी व अमित शाह ने 'उत्तरप्रदेश दिवस' पर दी शुभकामनाएं

Last Updated 24 Jan 2023 11:19:32 AM IST

आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तरप्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।


पीएम मोदी व अमित शाह ने उत्तरप्रदेश दिवस पर दी शुभकामनाएं

आज ही के दिन 1950 में उत्तरप्रदेश की स्थापना की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि देश 15 अगस्त 1947 को आजादी हुआ। इसके कुछ साल गुजरने के बाद 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया। यही वजह है कि आज के दिन उत्तरप्रदेश अपना स्थापना दिवस मनाता है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment