क्षेत्रीय भाषाओं में कोर्ट के फैसले का विचार प्रशंसनीय : मोदी
Last Updated 23 Jan 2023 06:50:49 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के जोर देने की रविवार को सराहना की।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हाल में एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने उच्चतम न्यायालय के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही।
उन्होंने इसके लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का भी सुझाव दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है, जो कई लोगों की मदद करेगा।’
प्रधानमंत्री ने मुंबई में ‘बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश के संबोधन के संबंधित वीडियो क्लिप को भी साझा किया।
| Tweet![]() |