राहुल नफरत पैदा कर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे : राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यहां रविवार को कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नफरत पैदा कर सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं।
![]() रक्षामंत्री राजनाथ सिंह |
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता सारी दुनिया में भारत को बदनाम कर रहे हैं।
राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज और देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘इस समय एक नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले हैं, वो क्या-क्या बातें करते हैं?’
सिंह ने कहा, ‘भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा है। भारत बदल चुका है। जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय हमारे जवानों ने दिया है, वह अद्भुत है। लेकिन ये कांग्रेस के नेता सेना के जवानों के बारे में कुछ भी बोल रहे हैं।’
सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। भारत टूटा (हुआ) देश है क्या, जो कांग्रेस के नेता भारत जोड़ने के लिए निकले हैं? भारत 1947 में टूट चुका है, अब नहीं टूटेगा। भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा, जो चाहे आँख दिखाकर निकल जाये।’
| Tweet![]() |