पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर दी बधाई, स्वस्थ जीवन के लिए की कामना

Last Updated 09 Dec 2022 10:45:48 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।


मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

शुक्रवार को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"
 

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment