अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि

Last Updated 28 Nov 2022 08:09:05 AM IST

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।


मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह पहली बार है जब अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल-सीसी को औपचारिक निमंत्रण भेजा था जो विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 16 अक्टूबर को मिस्र के राष्ट्रपति का सौंपा था।

दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वषर्गांठ मना रहे हैं।

बयान में कहा गया कि मिस्र को 2022-23 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान ‘‘अतिथि देश’’ के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत और मिस्र के सभ्यतागत तथा लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।’’

मित्र देशों के नेता 1950 से ही गणतंत्र दिवस समारोहों की शोभा बढ़ाते रहे हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment