नशा व ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान चलाएगी कोयंबटूर पुलिस, जनता से सीधे संवाद कर करेगी जागरूक

Last Updated 24 Sep 2022 12:24:28 PM IST

कोयंबटूर शहर की पुलिस समुदाय में ड्रग्स तस्करी को रोकने के प्रयास में स्थानीय आबादी के साथ सीधे संवाद करने की योजना बना रही है।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह एक ऐसी पहल है, जिसके तहत पुलिस सीधे जनता से बातचीत करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर के हर क्षेत्र में अधिकारियों को तैनात किया जाएगा, ताकि आम जनता से उनके इलाकों में हो रही असामाजिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्य ध्यान ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाना है। पुलिस का मानना है कि अगर स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाता है, तो इससे सीधे तौर पर ड्रग्स पर अंकुश लगाया जा सकता है।

केरल में स्थानीय आवासीय संघों को शामिल करने वाली एक सामुदायिक पुलिस योजना एक बड़ी सफलता रही है। जनमैत्री पुलिसिंग के तहत प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी सप्ताह में एक बार आवासीय संघ के पदाधिकारियों से मिलते हैं और क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हैं।

पुलिसकर्मियों के टेलीफोन नंबर और संपर्क विवरण आवासीय संघ के पदाधिकारियों को प्रदान किए जाते हैं, जो पुलिस कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं।

कोयंबटूर शहर पुलिस के चार डिवीजनों के तहत 15 स्टेशन हैं। शहर की पुलिस इन इलाकों को बांटने की योजना बना रही है। हर मोहल्ले के लिए एक या दो अधिकारियों को इंचार्ज मुहैया करा रही है।

आईएएनएस
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment