मुरादाबाद और उत्तराखंड की घटनाओं पर राहुल गांधी बोले- महिलाएं सुरक्षित होंगी, तभी देश बढ़ेगा
मुरादाबाद और उत्तराखंड में हुई युवतियों के साथ घटनाओं पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नें चिंता व्यक्त की है।
![]() राहुल बोले- महिलाएं सुरक्षित होंगी, तभी देश बढ़ेगा (फाइल फोटो) |
उन्होंने कहा कि, इन घटनाओं से दिल दहल गया है और भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।
राहुल गांधी नें कहा, "मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, उसने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ है, हमारा भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।"
मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं उसने सबका दिल दहला दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 24, 2022
भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं।
एक बात साफ़ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।
दरअसल, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में एक रिजॉर्ट से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 19 वर्षीया रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव एक नहर से बरामद हुआ है। उसकी हत्या के आरोप में शुक्रवार को एक भाजपा नेता के रिजॉर्ट संचालक पुत्र और उसके दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।
पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भोगपुर क्षेत्र में वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी और 19 सितंबर से लापता थी।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवती बिना कपड़ों के सड़क पर घूमती नजर आईं। उसके फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म का मुकदमा भोजपुर थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस ने कहा कि घटना एक सितंबर को भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और पीड़िता के रिश्तेदार द्वारा सात सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
| Tweet![]() |