राहुल गांधी ही कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी हैं: केजरीवाल

Last Updated 17 Sep 2022 12:01:44 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी इसे कमजोर करने के लिए ‘‘काफी’’ हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज किया कि आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है और कांग्रेस को कमजोर कर रही है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ‘एनडीटीवी’ द्वारा आयोजित ‘टाउनहॉल कार्यक्रम’ में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘क्या मुझे कांग्रेस को कमजोर करने की जरूरत है? क्या राहुल गांधी पर्याप्त नहीं हैं।’’

उनसे इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी कि राजनीति प्रतिद्वंद्वी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं कि ‘आप’ कांग्रेस को कमजोर कर रही है और भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्हें करने दीजिए। सभी को अच्छा काम करना चाहिए। (कांग्रेस को) शुभकामनाएं।’’

यह पूछे जाने पर कि अगर ‘आप’ केंद्र में सत्ता में आई और वह प्रधानमंत्री बने तो क्या ऐसी चीजें होंगी, केजरीवाल ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। जब सभी एक साथ आएंगे, तो वे फैसला करेंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि यदि छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, नागरिकों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और देश के हर युवा को नौकरी दी जाए तो भारत को पांच साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment