भारत में बीते 24 घंटों में घटी एक्विट मामलों की संख्या, सामने आए 14,092 नए मामले

Last Updated 14 Aug 2022 01:41:59 PM IST

भारत में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 14,092 नए मामले दर्ज किए गए।


कोविड-19 मामले

यह आंकड़ा पिछले दिन शनिवार को सामने आए 15,815 की तुलना में मामूली गिरावट पर है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसी अवधि में, देश में महामारी से 41 लोगों की मौैत हुई है। जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 5,27,037 हो गई है। वहीं 16,454 मरीजों के ठीक भी हुए है।

कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,36,09,566 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 3.69 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट भी वर्तमान में 4.57 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,81,861 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.02 करोड़ से अधिक हो गई।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment