एलएसी पर विवादित मुद्दे सुलझाएंगे भारत-चीन

Last Updated 18 Jul 2022 09:08:20 AM IST

भारतीय सीमा के भीतर पूर्वी लद्दाख के चुशुल-मोल्दो में भारत और चीन के बीच वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की वार्ता का 16 वां दौर रविवार को शुरू हुआ।


एलएसी पर विवादित मुद्दे सुलझाएंगे भारत-चीन

इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विवादित शेष क्षेत्रों को हल करने पर चर्चा होगी।

इस वर्ष 11 मार्च को हुई 15वें दौर की वार्ता में दोनों देशों ने बिना कोई खास प्रगति किए करीब 12 घंटे तक सैनिकों को हटाने पर चर्चा की थी।

सूत्रों ने कहा कि भारत फिर से गोगरा हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 पर सेना हटाने के लिए दबाव डालेगा ताकि इसके बाद पूर्वी लद्दाख तनाव कम किया जा सके।

अब तक हुई 15 दौर की वार्ता में, पूर्वी लद्दाख में जिन क्षेत्रों को सुलझाना बाकी है, वे हैं पीपी15, डेमचोक और देपसांग जहां चीनी अड़े हुए हैं।

भारतीय पक्ष इन क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी के लिए चीन को मनाने की कोशिश करेगा।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment