पटना हाईकोर्ट में 6 न्यायाधीशों की नियुक्ति

Last Updated 03 Jun 2022 02:43:26 AM IST

केन्द्र सरकार ने पटना हाई कोर्ट में 6 न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।


पटना हाईकोर्ट में 6 न्यायाधीशों की नियुक्ति

केरल हाई कोर्ट के 4 जजों को स्थाई कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में एक वकील को जज नियुक्त किया गया है।

बिहार उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अरुण कुमार झा, जितेन्द्र कुमार, आलोक कुमार पांडे, सुनील दत्त, चंद्रशेखर सिंह तथा चंद्रशेखर झा को पदोन्नत करके पटना हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम सादिक नरगल को लम्बे इंतजार के बाद जज की पदवी हासिल हुई है।

उन्हें जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने लगभग पांच साल पहले उन्हें जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। उसके बाद भी कई बार संस्तुति की गई।

केरल हाई कोर्ट में चार जज स्थाई किए गए हैं। अतिरिक्त जज मुरली पुरुषोत्तमन, जियाद रहमान अलवाकट अब्दुल रहीम, करुणाकरण बाबू, डॉ. कसर ईडापागथ को स्थाई कर दिया गया है। हाई कोर्ट के 6 न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया गया है।

जस्टिस चित्त रंजन दास को उड़ीसा हाई कोर्ट से कलकत्ता हाई कोर्ट, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश से पटना हाई कोर्ट, सुभाषीष तलपत्रा को त्रिपुरा से उड़ीसा हाई कोर्ट, धीरज सिंह ठाकुर को जम्मू-कश्मीर से बंबई हाई कोर्ट, एल जमीर को मणिपुर से गुवाहटी हाई कोर्ट अर पुरुषेन्द्र कुमार करव को मध्य प्रदेश से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment