पूर्वोत्तर में मानसून की दस्तक, असम मेघालय में भारी बारिश के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में दाखिल हो गया है और आगामी दो दिनों में असम व मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
![]() पूर्वोत्तर में मानसून की दस्तक, असम मेघालय में भारी बारिश के आसार |
आईएमडी ने बताया, ‘दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य हिस्सों के कुछ हिस्सों में आगे बढा है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी अंदरुनी इलाकों, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी अंदरुनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल इलाकों में बारिश हो सकती है।
वहीं, पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है और अगले दो दिन के लिए राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
| Tweet![]() |