राज्यसभा : अतिरिक्त सीट पाने के लिए भाजपा ने घोड़े खोले

Last Updated 03 Jun 2022 02:33:05 AM IST

भाजपा में कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में अतिरिक्त सीटें कितनी है पार्टी की उम्मीद दूसरी पार्टियों के विधायकों पर टिकी है।


राज्यसभा : अतिरिक्त सीट पाने के लिए भाजपा ने घोड़े खोले

राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा इन 57 सीटों में से भाजपा को 21 मिलेंगी जबकि कर्नाटक महाराष्ट्र में अधिक उम्मीदवार खड़ा कर दिया है राजस्थान एवं हरियाणा में उम्मीदवार को समर्थन दिया है। भाजपा कांग्रेस की राज्य इकाइयों में असंतोष का फायदा भी उठाना चाहती है। पार्टी ने इसके लिए पहली बार राज्यसभा चुनाव के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को चार राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया है। इन राज्यों में भाजपा अपनी जीत के लिए निर्दलियों पर भरोसा कर रही है।
कर्नाटक का चुनाव रोचक बन गए हैं यहां 4 सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और अभिनेता जग्गेश को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के तौर पर निवर्तमान एमएलसी लहर सिंह सिरोया को उतारा है। वहीं जनता दल (सेक्युलर) से डी कुपेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कर्नाटक प्रदेश महासचिव मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। दो सीटों पर भाजपा आसानी से जीत दर्ज कर लेगी। वहीं एक सीट कांग्रेस मिलेगी। चौथी सीट पर भाजपा के लहर सिंह सिरोया, कांग्रेस के मंसूर अली खान और जेडीएस के कुपेंद्र रेड्डी के बीच टक्कर है। भाजपा को उम्मीद है कि क्रॉस वोटिंग करा कर कर्नाटक में एक और सीट जीती जा सकती है।
महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल चुनाव मैदान में हैं यहां भाजपा और शिवसेना ने अतिरिक्त उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं भाजपा को जीतने के लिए 11 वोट चाहिए यहां भी भाजपा की उम्मीद और निर्दलीयों पर टिकी है।

राजस्थान में कांग्रेस 108 विधायकों के साथ दो सीट और भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत रही है। दो सीट के बाद कांग्रेस के पास 26 पहली वरीयता के वोट और भाजपा के पास 30 अतिरिक्त वोट हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। भाजपा ने जी समूह के चेयरमैन सुभाषचंद्र को समर्थन दे दिए हैं। सुभाष चंद्रा और भाजपा दोनों ही जोर लगाए हुए हैं इसी तरह से हरियाणा में भी भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को समर्थन दिया है यदि भाजपा के अजय माकन को कांग्रेस के सभी 31 वोट मिल गए तो भाजपा का उम्मीदवार चुनाव हार जाएगा और यदि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हो गई तो भाजपा उम्मीदवार जीत जाएगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment