अनुमान से ज्यादा मानसूनी बारिश की उम्मीद
देश में मानसून के इस मौसम में पहले लगाए गए अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।
![]() अनुमान से ज्यादा मानसूनी बारिश की उम्मीद |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी जिससे भरपूर कृषि उत्पादन और मुद्रास्फीति पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां कहा, मानसून के इस मौसम में औसत बारिश के दीर्घकालिक अवधि औसत के 103 फीसद रहने की संभावना है।
आईएमडी ने अप्रैल में कहा था कि देश में सामान्य वष्रा होगी जो दीर्घकालिक अवधि औसत का 99 प्रतिशत होगी, जो कि 1971-2020 तक के 50-वर्ष की अवधि में प्राप्त औसत वष्रा है। पूरे देश का दीर्घकालिक अवधि औसत 87 सेंटीमीटर है।
महापात्र ने कहा, मॉनसून के लिहाज से प्रभाव वाले क्षेत्र (गुजरात से लेकर ओडिशा तक के राज्य जो कृषि के लिए वष्रा पर निर्भर हैं) में दीर्घावधि औसत के 106 प्रतिशत से अधिक सामान्य वर्षा का अनुमान है।
मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब भारत में सामान्य मानसून का अनुभव होने की संभावना है।
इससे पहले भारत में 2005-08 और 2010-13 में सामान्य मानसून देखा गया था। महापात्र ने कहा, निकट भविष्य में भारत में सामान्य मानसून देखने को मिल सकता है क्योंकि सामान्य से कम बारिश का दशक समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा, हम अब सामान्य मानसून युग की दिशा में बढ़ रहे हैं।
| Tweet![]() |