देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने पूर्व पीएम को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
![]() मोदी-कांग्रेस ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि |
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने और सांसद राहुल गांधी ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में पंडित नेहरू के समाधि स्थल पर शुक्रवार को एक स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी pic.twitter.com/mV8EdYDFrX
— Delhi Congress (@INCDelhi) May 27, 2022
इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पंडित नेहरू का एक विडियो साझा किया और ट्विट कर कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के 58 साल बाद भी उनके विचार राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन
58 years since his passing, Pandit Jawaharlal Nehru's ideas, politics, and vision for our Nation are as relevant as they have ever been.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2022
May the values of this immortal son of India always guide our actions & conscience. pic.twitter.com/dtckbJEltZ
करें।"
देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"
Tributes to Pandit Jawaharlal Nehru Ji on his death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2022
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।"
आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 27, 2022
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन pic.twitter.com/k2jdSWEBzV
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।
आपको बता दें कि, देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 में इलाहाबाद में हुआ था ( जिसे आज प्रयागराज के नाम से जाना जाता है)। देश के आजादी के आंदोलन में जवाहर लाल नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था।
| Tweet![]() |