कश्मीर में आतंकवादियों ने 2 गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारी
Last Updated 04 Apr 2022 06:20:26 PM IST
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लिजोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।
![]() कश्मीर में आतंकवादियों ने 2 लोगों को गोली मारी |
इनकी पहचान बिहार निवासी पातालेश्वर कुमार और जोको चौधरी के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस दल मौके पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के नौपोरा लिटर इलाके में रविवार शाम को भी आतंकवादियों ने पठानकोट के दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया।
| Tweet![]() |