राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल
साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को प्रदेश जेल विभाग ने 21 दिन की पैरोल (फरलो) दी है।
![]() राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल |
साथ ही राम रहीम की पैरोल को लेकर जेल विभाग ने विशेष एडवाइजरी भी जारी की है और जिसके तहत डेरा प्रमुख पुलिस की निगरानी में रहेंगे।
डेरा सच्चा सौदा सिरसा जाने की बजाए राम रहीम गुरुग्राम स्थित अपने फार्म हाउस में रहेंगे, हालांकि राम रहीम को प्रदेश में कहीं पर जाने की इजाजत रहेगी।
राम रहीम को लेने के लिए सोमवार दोपहर को उनके परिवार के सदस्य व डेरे के अधिकारी सुनारिया जेल पहुंचे और उसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम गुरुग्राम के लिए रवाना हुए।
2017 से सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम इंसा को फरलो मंजूर की गई।
चर्चा है कि पंजाब व यूपी के चुनाव को देखते हुए राम रहीम को फरलो दी गई है। पंजाब में ज्यादातर सीटों पर सीधे-सीधे डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव बताया जा रहा है और पैरोल को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
| Tweet![]() |