आरपीएन सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले आरपीएन सिंह मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
![]() पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं |
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर.पी.एन. सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्हें महज एक दिन पहले पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया था।
उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आरपीएन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिंह ने मंगलवार दोपहर को ही कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह तीसरे ऐसे बड़े नेता हैं, जो राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते थे और जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने को स्वामी प्रसाद मौर्य की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि कुशीनगर के सांसद रह चुके सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और 2009 के लोक सभा चुनाव में मौर्य को हरा भी चुके हैं।
इस बीच आरपीएन सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ।
जानकारी के मुताबिक आरपीएन सिंह मंगलवार को ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं सूत्रों के अनुसार अब मंगलवार दोपहर में वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
ऐसे में जब उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सम्भाली हुई है उसके बावजूद चुनाव से ठीक पहले आरपीएन ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि वे पडरौना से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं, जहाँ से बीजेपी के मंत्री इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में गए स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ने वाले हैं।
आरपीएन सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं। वह टीम राहुल का अहम चेहरा रहे हैं। टीम राहुल के सदस्य रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसास पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह के बीजेपी की तरफ जाने में भी अहम भूमिका सिंधिया की ही है।
आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना के रहने वाले हैं। पडरौना में आरपीएन सिंह को राजा साहब कहा जाता है। वह 1996 से 2009 तक पडरौना से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। 2009 में वह कुशीनगर (तत्कालीन पडरौना लोकसभा) सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। वह यूपीए-2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
वहीं आरपीएन सिंह के पिता कुंवर सीपीएन सिंह भी कुशीनगर से सांसद रह चुके हैं और वे 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री थे।
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। pic.twitter.com/JMNtp37kRD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2022
आरपीएन सिंह आज दोपहर ढाई बजे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है।
| Tweet![]() |