सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गिरीश ठाकुरलाल नानावती का निधन
Last Updated 19 Dec 2021 02:06:38 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गिरीश ठाकुरलाल नानावती का शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
![]() सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गिरीश ठाकुरलाल नानावती |
उन्होंने 1984 के सिख विरोधी और 2002 के गोधरा दंगों की जांच की थी। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका गुजरात में शनिवार दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
न्यायाधीश नानावती का जन्म 17 फरवरी 1935 को हुआ था और वह 11 फरवरी 1958 को बंबई हाईकोर्ट के वकील के तौर पर पंजीकृत हुए।
उन्हें 19 जुलाई 1979 को गुजरात उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया और फिर 14 दिसम्बर 1993 को उनका ओडिशा हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया।
नानावती को 31 जनवरी 1994 को ओडिशा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
इसके बाद उन्हें 28 सितम्बर 1994 को कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
| Tweet![]() |