कर्नाटक: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का 96 वर्ष की उम्र में निधन

Last Updated 18 Dec 2021 10:58:36 AM IST

दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का शुक्रवार को कोलार के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 96 वर्ष थी और वह किडनी व फेफड़ों समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।


पूर्व केंद्रीय मंत्री आर एल जलप्पा का निधन

पिछले कुछ दिनों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। आरएल जलप्पा का अंतिम संस्कार शनिवार 18 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजे डोड्डाबल्लापुर में किया जाएगा।

जलप्पा कर्नाटक के एक प्रमुख राजनेता थे। वह लोकसभा के लिए चार बार चुने गए थे और केंद्रीय मंत्री भी बनें। मौत के बाद उनकी आंखें दान कर दी गई है। आर एल जलप्पा के निधन पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी शोक जताया है।

जलप्पा ने 2009 में राजनीति से संन्यास ले लिया था और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली का समर्थन किया, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद चिक्कबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

आईएएनएस
कोलार (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment