कोरोनावायरस के 7,447 नए मामले, 391 लोगों की मौत

Last Updated 17 Dec 2021 12:40:40 PM IST

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 7,447 नए मामले सामने आए जबकि 391 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।


(फाइल फोटो)

बीते 24 घंटों में 7,886 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होनो वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,62,765 हो गई है। इसी के साथ मौतों की संख्या बढ़कर 4,76,869 हो गई है।

भारत में वर्तमान में कोरोनावायरस के 86,415 मामले हैं। साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 12,59,952 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 66.15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

बीते 24 घंटों में 70,46,805 लोगों को कोरोना की वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 135.99 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,42,79,769 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 16.66 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment