जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार
Last Updated 17 Nov 2021 08:33:13 PM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
![]() लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार |
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकवादियों की पहचान आमिर बशीर और मुख्तार भट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो आईईडी भी बरामद किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक के हवाले से विजय कुमार ने ट्वीट किया, "पुलवामा पुलिस और एसएफ ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, जब लश्कर के दो आतंकवादियों आमिर बशीर और मुख्तार भट को नाका जांच के दौरान गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो आईईडी बरामद किए गए। जांच जारी है।"
| Tweet![]() |