वसूली मामला : मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह 'भगोड़ा' घोषित

Last Updated 17 Nov 2021 06:44:57 PM IST

मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को 'भगोड़ा' घोषित कर दिया है।


मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को भगौड़ा अपराधी घोषित करने के मुंबई पुलिस के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है।

मुंबई की अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र सीआईडी की उस याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें सिंह को जबरन वसूली के कई मामलों में भगोड़ा घोषित करने की मांग की गई थी। हालांकि तब इस संबंध में कोई फैसला नहीं सुनाया गया था।

बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ तीन गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं और फिलहाल वह कहां है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment