जम्मू कश्मीर: सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम

Last Updated 19 May 2021 10:24:28 AM IST

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।


जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुये अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को मंगलवार रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सांबा सेक्टर में घुसपैठ का यह दूसरा मामला है। एक अधिकारी ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक को अंधेरे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते देखा गया।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलियां चलायीं और एक गोली घुसपैठिये की पीठ में लगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में सुरक्षा बलों ने प्रदेश के पुंछ जिले से मंगलवार को दो पिस्तौल और 11 हथगोले बरामद किये।

 

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment