जेपी नड्डा ने किया रोड शो, बोले- बंगाल बदलाव की तैयारी में है

Last Updated 23 Mar 2021 08:06:10 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को असम में चुनावी संकल्प पत्र जारी करने के बाद पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे।


जेपी नड्डा ने किया रोड शो

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में रोड शो कर उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल बदलाव की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "पश्चिम मेदिनीपुर, बंगाल के रोडशो में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब दर्शाता है कि बंगाल में परिवर्तन सुनिश्चित है। जनता ने भय और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली ममता सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। मैं जनता द्वारा मिले इस स्नेह और समर्थन को नमन करता हूं। बंगाल जोश में है। बंगाल बदलाव की तैयारी में है।"



इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का विमोचन करते हुए कहा, "प्रदेश की सभ्यता, सुरक्षा, समृद्धि, बाढ़-घुसपैठ मुक्त राज्य बनाने, महिला सशक्तिकरण व बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए अंत्योदय द्वारा इसके समग्र विकास हेतु भाजपा संकल्पित है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली/ कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment