प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति ने समाजवादी चिंतक लोहिया और स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती और स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() |
लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने प्रखर और प्रगतिशील विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।।’’
मोदी ने आज़ादी के नायकों को नमन करते हुए एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढी के लिए प्रेरणास्रेत बना रहेगा। जय हिंद। शहीद दिवस।’’
आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद! #ShaheedDiwas pic.twitter.com/qs3SqAHkO9
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2021
नायडू ने लोहिया की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रख्यात राष्ट्रवादी स्वाधीनता सेनानी, समाजवादी विचारक और लेखक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उनके विचारों और उनके कृतित्व को सादर नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि अपने प्रगतिशील विचारों के लिए लोहिया हमेशा याद किए जाएंगे।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि राष्ट्र निर्माण में हमारे प्रयास उनको सच्ची सच्ची श्रद्धांजलि है।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, 'शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की अमर शहादत का आज का दिन, भारतीय इतिहास की वह महत्वपूर्ण तिथि है जो जनमानस में संकल्प और प्रेरणा की तिथि के रूप में सदैव स्थापित रहेगी।' उन्होंने कहा, 'अमर बलिदानियों की पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूं।'
आज अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्य तिथि पर देश की इन महान विभूतियों को सादर श्रद्धांजलि देता हूं। हमारी आज़ादी आपके महा बलिदान की पावन विरासत है। राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे यथा सामर्थ्य प्रयास, अमर शहीदों की पावन स्मृति में हमारी विनम्र श्रद्धांजलि होगी। pic.twitter.com/SxHxGKBYIW
— Vice President of India (@VPSecretariat) March 23, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी चिंतक लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, ‘‘महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक, लोकप्रिय राजनेता, समतामूलक एवं प्रगतिशील समाज की स्थापना के प्रबल पैरोकार, लोकतंत्र के सशक्तिकरण हेतु आजीवन समर्पित डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर कोटिश: श्रद्धांजलि।’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आज़ादी के नायकों को नमन करते हुए कहा, ‘‘अपने बलिदान से हर भारतीय के मन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, प्रखर देशभक्त, सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’ उन्होंने कहा,‘‘आप सभी का अमर बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।’’
अपने बलिदान से हर भारतीय के मन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, प्रखर देशभक्त, सरदार भगत सिंह, श्री सुखदेव और श्री राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 23, 2021
आप सभी का अमर बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।
वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही अंग्रेजों ने फांसी दी थी। आज के दिन को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।
| Tweet![]() |