शिंजो आबे समेत 119 को पद्म सम्मान

Last Updated 26 Jan 2021 02:32:25 AM IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है।


शिंजो आबे समेत 119 को पद्म सम्मान

पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का नाम भी शामिल है।  

गृह मंत्रालय ने सोमवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की। पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिससे सार्वजनिक मामलों की श्रेणी में जापान में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सम्मानित किया गया है। तमिलनाडु के लोकप्रिय संगीतकार और पाश्र्व गायक रहे एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा।

फाइबर ऑप्टिक्स पर अपने काम के लिए जाने जाने वाले भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरेंद्र सिंह कपानी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा कर्नाटक के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और शांति कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान, जिन्हें कुरान पर एक टीका लिखने के लिए जाना जाता है, भारतीय पुरातत्वविद और हिंदुत्व के ऐतिहासिक संशोधनवादी बीबी लाल और मूर्तिकार सुदर्शन साहू अन्य पद्म विभूषण प्राप्तकर्ताओं में से हैं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और भारतीय इस्लामी विद्वान कल्बे सादिक उन 10 पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बार पुरस्कार पाने वालों में से 29 महिलाएं शामिल हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment