सरकार किसानों के लिए पूरी तरह समर्पित : कोविंद

Last Updated 26 Jan 2021 02:29:30 AM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति के लिए किसानों, देश की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सफल रहे जवानों और कोविड से निपटने तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि सरकार किसानों समेत समस्त वगरे के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।




राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

कोविंद ने सोमवार को 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आत्मविश्वास के साथ भारत ने कई  क्षेत्रों में बड़े कदम उठाए हैं। पूरी गति से आगे बढ़ रहे हमारे आर्थिक सुधारों के पूरक के रूप में नए कानून बनाकर कृषि और श्रम के क्षेत्र  में ऐसे सुधार किए गए हैं, जो लम्बे समय से अपेक्षित थे।

उन्होंने कहा, ‘आरम्भ में इन सुधारों के विषय में आशंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसानों के हित के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है।’

उन्होंने कहा कि इतनी विशाल आबादी वाले देश को खाद्यान्न एवं डेयरी उत्पादों में आत्मनिर्भर बनाने वाले किसान भाई-बहनों का सभी देशवासी हृदय से अभिनंदन  करते हैं।

विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों, अनेक चुनौतियों और कोविड की आपदा  के बावजूद हमारे किसान भाई-बहनों ने कृषि उत्पादन में कोई कमी नहीं आने दी।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment