|
||||
कांग्रेस ने भारतीय सीमा में चीन के गांव बसाने पर जताई गहरी चिंता |
||||
![]() |
|
|
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में चीन के गांव बसाने की खबर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र के सम्मान पर चोट बताया और कहा कि सरकार को सख्त कार्रवाई कर देश का सम्मान बचाना चाहिए।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना से जुड़ी एक खबर को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं देश को झुकने नहीं दूंगा।’’
Remember his promise- “मैं देश झुकने नहीं दूँगा।” pic.twitter.com/NdXT4hqkNK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 19, 2021
पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस खबर को पोस्ट करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, ‘‘मोदी जी का ‘56 इंच’ का सीना कहां है’’
मोदी जी, वो “56 इंच” का सीना कहाँ है ? pic.twitter.com/FuLv3onexi
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 19, 2021
खबर में कहा गया है चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा में साढ़े चार किलोमीटर के भीतर एक गांव बसाया है।
|