जम्मू-कश्मीर: पाक ने पुंछ जिले में एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated 07 Nov 2020 10:30:27 AM IST

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए बिना किसी उकसावे के शनिवार को गोलीबारी की।


पाक ने पुंछ जिले में LoC पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन (प्रतीकात्मक फोटो)

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "आज तड़के करीब 2.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।"

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय बलों ने इसका करारा जवाब दिया है।

इस वर्ष की शुरुआत से एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

 

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment