मुंगेर हिंसा: संजय राउत ने कहा, पुलिस हिदुत्व को निशाना बना रही
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुंगेर जिले में हुई हिंसक घटना हिंदुत्व पर एक हमला है।
![]() शिवसेना के सांसद संजय राउत (फाइल फोटो) |
पार्टी ने राज्य सरकार से पूछा कि इस मुद्दे पर वह चुप्पी क्यों साधे हुए है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, "मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा के बाद पुलिस फायरिंग में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई.. यह बिहार में सीधे हिंदुत्व पर प्रहार है। लेकिन राज्य सरकार इस मामले पर आखिर क्या कर रही है?"
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि वह क्यों नहीं बिहार सरकार, जिसमें भाजपा भी शामिल है, को यह पूछते हैं कि क्या वह अपना हिंदूत्व भूल गई है और धर्मनिरपेक्ष हो गई है?
पार्टी ने अपने मुखपत्र, 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पार्टी ने कहा कि बिहार में जंगल राज है, जहां पुलिस चुनाव के दौरान हिंदू त्यौहार में हिंदुओं पर गोली चलाती है।
| Tweet![]() |