प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही सरकार
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और किसानों के दर्द को न सुनने का आरोप लगाया है।
![]() प्रियंका ने सरकार पर लगाया किसानों के दर्द न सुनने का आरोप (file photo) |
प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से एक किसान का वीडियो जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। यूपी में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रू/क्विंटल एमएसपी से 800 रू कम 1000-1100रू/क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं। ऐसा तब है जब एमएसपी की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा।
भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 21, 2020
यूपी में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रू/क्विंटल एमएसपी से 800 रू कम 1000-1100रू/क्विंटल पर बेंचने को मजबूर हैं। ऐसा तब है जब एमएसपी की गारंटी है। 1/2 pic.twitter.com/l8s6tsjdGQ
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को पंजाब की कांग्रेस सरकार ने निष्प्रभावी करने के लिए तीन बिल पेश किए, जिसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। वह इस संबंध में केंद्र को तीन पत्र भी लिख चुके हैं।
| Tweet![]() |